बीकानेर। चंद्र दर्शन के साथ ही कल ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद उल फितर को को लेकर जहां मस्जिदों में तैयारियां की जा रही है। वहीं घरों में भी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बड़ी ईदगाह सहित शहर की विभिन्न ईदगाहो, मस्जिदों में सुबह ईद की सामूहिक नमाज होगी। ईदगाह कमेटी के सदर हाफिज फरमान अली के अनुसार बड़ी ईदगाह में सुबह 8.40 बजे ईद की सामूहिक नमाज होगी।शहर काजी की ओर से मुल्क में अमन, चैन खुशहाली की दुआ की जाएगी। नायब शहर काजी हाफिज शहनवाज हुसैन ईद की नमाज अदा करवाएंगे। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिनकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। उधर हाजी फरमान अली सहित अनेक जिम्मेदारों ने आज बड़ी ईदगाह जाकर व्यवस्थाएं देखी।
ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां
ईद की सामूहिक नमाज को लेकर बड़ी ईदगाह सहित विभिन्न स्थानों पर िस्थत ईदगाहों और मस्जिदों में होने वाली ईद की सामूहिक नमाज को लेकर तैयारियां पूरी की गई। नमाज में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। बड़ी ईदगाह के अंदर और बाहर की ओर साफ-सफाई कर ईद की नमाज को लेकर तैयारियां की गई।
मीठी ईद पर सेवईयों की मिठास
ईद उल फितर पर घर-घर में आने वाले मेहमानों को दूध,घी में बनी मिठी सिवईयों की मनुहार की जाएगी। बच्चों को ईदी के रुप में ढेर सा प्यार और उपहार स्वरुप नकद राशि दी जाएगी। ईद को लेकर घर-घर में तैयारियां चल रही है। बाजारों में देर रात तक खरीदारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *