बाबा साहेब की 134 वीं जयंती पर भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया की अगुवाई में विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में अंबेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वे समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे उनके योगदान को याद करते है।
श्याम सुंदर पंचारिया ने कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमे कई हक ओर अधिकार दिए हैं लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब को सम्मान देने की बजाय उनका अपमान किया भाजपा ने हमेशा ही बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया है।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा उन्होंने शिक्षा और समाज में समानता की स्थापना के लिए आजीवन काम किया दलित जाति में जन्मे बाबा साहब को बचपन में भेदभाव का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और कभी हार नहीं मानी आज के इस कार्यकम ने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महावीर चारण, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, मुकेश सैनी, प्रकाश मेघवाल, आशा आचार्य, देवरूप सिंह, दिनेश चौहान, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, रमजान अब्बासी, अशोक मीणा, उपासना जैन, राधा खत्री, राम कुमार व्यास, राजश्री कछावा, पूनमचंद पूनिया, राहुल पारीक, सरिता नाहटा, इंद्रचंद मालू उपस्थित रहे।
मनीष सोनी
जिला मंत्री मीडिया संयोजक भाजपा बीकानेर शहर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *