बीकानेर में आज डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर शहर मुख्य समारोह अंबेडकर सर्किल पर आयोजित किया गया। जहां सभी लोगों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वे समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे उनके योगदान को सभी ने याद किया। कार्यक्रम में आए पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल संविधान के माध्यम से केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसा। वही शहर में अंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची। इस शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया।
बाइट- गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री।
