उदयपुर, राजस्थान
होटल ऑक्सो ईन में चल रहा था अवैध देह व्यापार का धंधा
उदयपुर पुलिस की देह व्यापार के खिलाफ बडी कार्यवाही, 7 युवक व 5 युवतियो को किया गिरफ्तार
उदयपुर शहर की सवीना थाना पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए 7 युवक व 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार होटल ऑक्सो ईन में पिछले लम्बे समय से चल रहा था। थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध गतिविधियो पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक डिकॉय आपरेशन किया गया। जिसमें सेक्टर 13 स्थित होटल ऑक्सो इन में चल रहे अवैध देह व्यापार में संलिप्त युवक-युवतियो के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस आपरेशन में 7 युवक के साथ दिल्ली, रायपुर झारखण्ड व नेपाल से आई 5 युवतियो को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ऐसे अपराध में कब से संलिप्त है और उनके साथ कौन-कौन जुडे हुए है। इस प्रकरण में पुलिस ने मुकेश कुमार मीणा पिता नंगा मीणा, भावेश जोशी पिता हरिप्रकाश जोशी, राजेश कुमार साद पिता कन्हैया लाल साद, नाथूराम पटेल पिता वेलजी पटेल, यशपाल वैष्णव पिता सुरेशदास वैष्णव, बापूलाल पटेल पिता शंकरलाल पटेल और जयेश भाटीया पिता अर्जुन भाटीया को गिरफ्तार किया है। इस डिकॉय आपरेशन में डिप्टी अशोक आंजना, थानाधिकरी अजयसिंह राव, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, हैड कांस्टेबल राजेन्द्र गुर्जर, कांस्टेबल शिवलाल, महिला कांस्टेबल अर्चना, कांस्टेबल विक्रम सिंह, सतपाल सिंह और रमेश चन्द्र की अहम भूमिका रही।