भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिन्दूर के बाद शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय जयनारायण व्यास कॉलोनी में महिलाओं ने तिरंगा लहराया और आतिशबाजी भी की। महिलाओं ने कहा कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने मां भारती के बहन बेटियों का सिंदूर उजाडऩे का काम किया था। भारतीय सेना ने उनके सिंदूर को सम्मान देने का काम किया है।स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी की। साथ ही तिरंगा लेकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो हरकत की उसे इसका मुंहतोड़ जवाब मिला है।
