बीकानेर दौरे पर आए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज शिक्षा निदेशालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। देवनानी ने इतिहास में की गई गलतियां को लेकर भी अपनी बात कही,उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जो इतिहास हमें पढ़ाया जाना चाहिए था वह नहीं पढ़कर मैकाले के द्वारा तय किया गया पाठ्यक्रम भारत की शिक्षा पद्धति को तोड़ने के लिए शुरू किया गया। लेकिन जब में शिक्षा मंत्री था तब हमने अकबर महान के पाठ को हटाकर प्रताप महान का पाठ जोड़ा, इसके साथ ही घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की जीत हुई थी लेकिन इतिहास में इसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को वह इतिहास पढ़ाया जाए जिससे उन्हें गर्व की अनुभूति हो। राज्यपाल ने जो कहा है उसमें यह तो तय है कि अकबर आक्रांता था वो इस देश का नही था। ओर प्रताप तो प्रताप ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *