नशे की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगे:अर्जुन राम मेघवाल,केंद्रीय मंत्री
बीकानेर
राजस्थान में नशे की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगे इसके लिए जनजागृति पदयात्रा निकाली जा रही है।केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगे इसके लिए कन्हैया जी बहुत अच्छा प्रयास कर रहे हैं।इसमें और भी लोग शरीक हो कर समझाएं कि नशा मानव के लिए कितना खतरनाक है।इस संबंध में सरकार ने इसके लिए बहुत अच्छा रोड़मैप बनाया है।सिंधु जल संधि के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे गृह मंत्री जी ने कहा कि जो पानी एक्स्ट्रा रहेगा उस अतिरिक्त पानी का लाभ जम्मू कश्मीर,पंजाब,हरियाणा और राजस्थान को भी होगा।इससे नहर में पानी की आवक बढ़ेगी और असिंचित क्षेत्र के किसानों को भी लाभ मिलेगा।
बाइट: अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री
