बीकानेर। ।
डॉ.कल्ला ने रंगोलाई में किया रुद्राभिषेक
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को डॉ.बी डी कल्ला ने रंगोलाई महादेव म ंदिर में किया।उन्होंने गणेश पूजन,पार्वती पूजन,नंदीश्वर पूजन के साथ प ंचामृत से रूद्राभिषेक भी किया। उन्होंने भगवान शिव के रुद्राभिषेक के वैदिक मंत्रोच्चार का पाठ भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव का प्रियतम महीना है,इस मास में भगवान शिव का जाप करने मात्र से मनुष्य के संकट दूर होते हैं। रुद्राभिषेक के अंत में डॉ.कल्ला द्वारा पुष्पमालओं के साथ भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान शिव की आरती के तत्पश्चात क्षमायाचना की गई। इस दौरान त्रिलोक ी नारायण कल्ला,बिट्टठल,अश्विनी कल्ला,पंडित अशोक व्यास आदि मौजूद  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *