बीकानेर
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी पेंशन आक्रोश मार्च के तहत बीकानेर में भी आक्रोश मार्च निकाला गया। कर्मचारियों की ओर से निकाले गये इस मार्च में केन्द्र सरकार की पेंशन नीति पर रोष जताया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 1 अप्रैल 2022 से राजस्थान में ओपीएस लागू है। लेकिन एनपीएस फंड सेटलमेंट न होने से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2025 को जारी परिपत्र के अनुसार राज्य सरकार ने एनपीएस फंड के संपूर्ण सेटलमेंट का बोझ कर्मचारियों पर डाल दिया है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही कर्मचारियों में भारी असंतोष भी व्याप्त है। कर्मचारियों ने कहा कि ओपीएस लागू होने के बावजूद एनपीएस फंड के समायोजन की स्पष्ट नीति नहीं है। इस कारण रिटायर हो रहे कर्मचारी आर्थिक असुरक्षा का शिकार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *