बीकानेर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शाम बीएसएफ के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान जवानों व अधिकारियों ने देशभक्ति गीतों के साथ मुख्यालय से मोटरसाइकिल पर तिरंगा लिए यात्रा निकाली। वहीं कई जवान पैदल भी चल रहे थे। बाद में जवानों ने समूह बनाकर भारत माता की जय के नारे भी लगाएं। इस मौके पर कमाण्डेट ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता,अखण्डता व देशभक्ति का साक्षात प्रतीक है। तिरंगा हर भारतीय के मन में राष्ट्र प्रेम की पुनीत भावना जागृत करता है। असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान के बाद देश गुलामी की बेडिय़ों से आजाद हुआ। अब हर नागरिक गर्व से अपने घर पर तिरंगा फहरा सकता है। तिरंगे की शान को बनाये रखने के लिये हमारे सैनिकों, आमजन ने अपने प्राणों की आहूति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *