बीकानेर विकास प्राधिकरण के द्वारा बनाए गए नगर डेवलपमेंट प्लांन 2043 के लिए बीकानेर क्षेत्र की गोचर का अधिग्रहण आवासीय व अन्य उपयोग में करने का गोचर ओरण संरक्षण संघ ने विरोध दर्ज करवाया है। संघ ने आज सभी संस्थाओं, गौ सेवकों,सामाजिक संस्थाओं,गोचर ओरण संरक्षण समितियों के साथ एक बैठक का आयोजन कर अब आन्दोलन की तैयारी शुरू कर दी है। संघ के संयोजक शिव गहलोत ने बताया कि गोचर का अधिग्रहण नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन को चेताने के लिए 19 सितंबर को कलेक्ट्रट पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वही दोषी अधिकारियो के हटाने के लिए एक लाख लोगो से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में संतो के साथ कई संस्थाओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बाइट – शिव गहलोत, संयोजक।
