बीकानेर राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय आज बीकानेर पहुंचे जहां उन्होंने तकनीकी एवं मंत्रालय कर्मचारियों की बैठक ली। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए संतोष विजय ने कहाकि अगर समय रहते सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं करती है तो फिर कर्मचारियों की नाराजगी का सरकार को सामना करना पड़ेगा। प्रदेश महामंत्री जय गोपाल जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री एवं जलदाय मंत्री के नाम कार्मिकों की मांगों का ज्ञापन दिया। वही कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अखेचंद मारू ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में जलदाय विभाग के तकनीकी एवं मंत्रालियक कर्मचारी मौजूद रहे।
