बीकानेर में आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के घर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और परिजनों से मुलाकात की। डोटासरा ने कहाकि डूडी साहब काफी समय से अस्वस्थ चल रहे है, इसकी कमी हम सबको खल रही है क्योकि आज वो स्वस्थ होते तो पुरे प्रदेश में किसान निराश और हताश है उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करते। पूछे पता चला की डूडी साहब का स्वास्थ्य ज्याद नरम हो गया है तो मुझसे रहा नहीं गया क्योकि डूडी जब नेता प्रतिपक्ष थे तो मुझे उन्होंने चीफ वीफ का काम करने का मौका दिया था पांच साल उनके नेतृत्व में हम 21 विधायक थे लेकिन बुलंद आवाज से किसान कि,नौजवान,दलित,पीड़ित महिला और बेरोजगार की आवाज को प्रदेश की सरकार को चेताने का काम किया। उनके काम और लोगो की दुवाओ से उनके स्वस्थ में कुछ सुधार हो रहा है। हम सब भी चाहते है की वो जल्दी स्वस्थ होकर हमारे बीच उसी तरिके से सेवा करे।
बाइट- गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस।
