बीकानेर। अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा गुरूवार को मनाया जाएगा। अधर्म के प्रतीक रुप में विभिन्न स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। उत्सव स्थलों पर रंगीन आतिशबाजी होगी। इससे पहले दशहरा उत्सव कमेटियों की ओर से शहर में सचेतन झांकियां निकाली जाएगी। झांकियों के उत्सव स्थल पर पहुंचने पर राम-रावण में प्रतीकात्मक युद्ध होगा व पुतलों का दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव को लेकर अनेक स्थानों पर पुतले तैयार किये जा रहे है। कमेटियों से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य देर रात तक तैयारियों में जुटे हुए है।
मुंह-आंख से बरसेंगे अंगारे
दशहरा उत्सव के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के दौरान पुतलों के मुंह और आंखों से अंगारे बरसेंगे। आतिशबाजी के धमाके होंगे। रिमोट कंट्रोल से पुतलों का दहन होगा। उत्सव स्थलों पर रंगीन आतिशबाजी के भव्य नजारे देखने को मिलेंगे।दशहरा पर बीकानेर दशहरा कमेटी और श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से सचेतन झांकियां निकाली जाएगी। देवी-देवताओं की झांकि यों के साथ रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद की झांकियां भी शामिल होगी। झांकियों के शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने के दौरान रावण की अट्टाहास की गूंज एक बार फिर सुनाई देगी। वहीं झांकियों में शामिल वानर सेना की ओर से जयश्री का उद्घोष किया जाएगा।यहां 85 फीट रावण और 8-80 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले तैयार हो रहे है। जिन्हें यूपी के कलाकार तैयार कर रहे है।
