सादुलगंज स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर की चिकित्सक व अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और चिकित्सा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज रामनिवास कूकना की अगवाई में जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारी मैदान में धरना दिया गया। जिसमें वक्ताओं ने चिकित्सक डॉक्टर बी एल स्वामी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बाद में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियो द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियो से समझाइश की। लेकिन प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थर फेके जाने के बाद पुलिस ने भीड़ को तीतर भीतर करने के लिए बल प्रयोग किया और जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान पुलिस द्वारा कई प्रदर्शन कारियो को गिरफ्तार भी किया गया है।