बीकानेर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी आज बीकानेर आएं और रामेश्वर डूडी के निवास पर उनके तेल चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक सुशीला डूडी को भी सात्वंना दी। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि डूडी किसानों के नेता थे। वे हमेशा पक्ष विपक्ष की राजनीति से ऊपर थे। उनके निधन से राजस्थान की क्षति हुई है। वे सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता है। उनकी कमी को भर पाना मुश्किल हो। उनकी हर बात याद आती है। कई बार उनसे मिलना होता था। वे कहा करते थे कि विपक्ष में होने पर विपक्ष और सता में होने पर सता पक्ष की भूमिका निभानी है। उनकी सोच हमेशा सकारात्मक थी।