एंकर – बीकनेर में स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक जताने आए कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने डूडी निवास पहुंचकर डूडी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रधांजलि अर्पित की। वही डूडी की पत्नी व विधायक सुशीला डूडी सहित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री पटेल ने कहाकि वर्तमान में राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संवेदनशील है और किसी भी घटना पर तत्परता से कार्रवाई करते हैं। गत सरकार के पांच साल और वर्तमान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डेढ़ साल के कार्यकाल का आंकलन करें तो सरकार ने बेहतरीन काम किया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराध में कमी आई है। नेशनल स्तर पर जो सर्वे आया है, उसमें अपराध में कमी आई है।
कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को अंता उपचुनाव में प्रत्याशी बनाकर भ्रष्टाचार का मुद्दा बना दिया है। भ्र्ष्टाचार के आरोपी को चुनाव में उतरा है।
बाइट- जोगाराम पटेल, कैबिनेट मंत्री।
