बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से मास्टर प्लान के चलते गोचर भूमि को अराजिराज में दर्ज करने के विरोध में गोपाष्टमी पर शहर जिला कांग्रेस की ओर से एक दिन का उपवास किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,गोविन्दराम मेघवाल,भंवर सिंह भाटी,महेन्द्र गहलोत सहित अनेक कांग्रेसजनों ने उपवास पर बैठकर जिला प्रशासन के निर्णय पर एतराज जताते हुए गोचर भूमि को मास्टर प्लान से नहीं हटाने की स्थिति में आरपार की लड़ाई का एलान भी किया है। इस दौरान डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों को पत्र लिखा गया है,लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। डॉ.कल्ला ने कहा कि गोचर को किसी भी सूरत में सरकार द्वारा अधिग्रहण नहीं करने देंगे,इसके लिए जो चाहे कदम उठाना पड़े,हम उठाएंगे। डॉ कल्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश धर्म का नाता है गाय हमारी माता का नारा देने वाले अब कहां चले गये। उन्होंने कहा बीकानेर गोचर सरकारी नहीं है। इसे भामाशाहों ने दान की है। ऐसे में इसका अधिग्रहण कतई नहीं होने दिया जाएगा। भंवर सिंह भाटी ने कहा कि जिला प्रशासन व बीडीए ने इसे जिलेवासियों के लिये कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा गाय माता के नाम पर राजनीति करती आई है। उसकी यह मंशा उचित नहीं है। हमारी बात नहीं मानने की स्थिति में हम आम आवाम के साथ मिलकर जनआन्दोलन करेंगे। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि सरकार गोचर को हडपने का काम कर रही है। इस उपवास के माध्यम से सरकार को चेताया है। अगर सरकार नहीं चेती तो आमरण अनशन जैसा कदम भी उठाएंगे।
ये रहे धरने में शामिल
इस अवसर पर पूर्व महापौर मकसूद अहमद,कन्हैयालाल कल्ला,रामगोपाल विश्नोई,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड,गजेन्द्र ङ्क्षसह सांखला,नित्यानंद पारीक,देवेन्द्र बिस्सा,मनोज व्यास,लक्ष्मण व्यास,विक्की चढ्ढा,नितिन वत्सस,अनिल सारडा,अनिल कल्ला,आशा स्वामी,मुमताज शेख,राज भटनागर,नंदलाल जावा,दुर्गादास छंगाणी,ओमप्रकाश चांवरिया,रमजान कच्छावा,आनंद जोशी,जिलाउर रहमान,आनंद सिंह सोढा,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा,मुरली रामावत,महेन्द्र कल्ला सहित अनेक पूर्व पार्षद,महिला कांग्रेस पदाधिकारी,यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी,सेवादल के पदाधिकारी शामिल रहे।
