कलाकारों को मिलेगा मंच बीकानेरी कलाकार सीजन-3
बीकानेर की कला को निखारने के लिए एक बार फिर आयोजित हो रहा है।बीकानेरी कलाकार सीजन -3 जिसका ऑडिशन 2 जून को राज महल पार्श्वनाथ प्लाजा में होगा। इसका ग्रैंड फिनाले जुलाई में आयोजित होगा।प्रेस वार्ता में दीपिका बोथरा ने बताया कि डांसिंग सिंगिंग मॉडलिंग में जूनियर और सीनियर वर्ग होंगे साथ ही ऑडिशन के बाद चयनित कलाकारों के हुनर को निखारने के लिए हमारे जज द्वारा प्रयास किया जाएगा। ऑडिशन जज डांसिंग जज जावेद हसन ,विशाल मेहरा ,प्रियंका सिंह ,डीके सिंगिंग के जज नियाज़ हसन,सुमन शर्मा मॉडलिंग के जज सलमान समदानी ,गुनगुन सिंह होंगे फाइनल में इंडिया स्तर के जज हिस्सा लेंगे। आयोजन के सहयोगी बिकाजी रहेंगे। प्रेस कॉन्फ़्रेस में विनय हर्ष ,युनस ख़ान,विशाल मेहरा,जावेद हसन,असलम ख़ान ,जावेद ख़ान ,अजय सिंह इन्दा ,दीपेन्द्र सिंह ,नेहा खत्री ,अनु शर्मा मोज़ूद रहे।जिन्होंने बैनर का विमोचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *