बीकानेर में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों को अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। प्रतिमा तक जाने वाले गेट पर ताला लगा रहा। जिसके कारण पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को रैलिंग व गेट पर चढ़कर अंदर आना पड़ा। प्रतिमा स्थल पर भी सफाई भी कांग्रेसजनो करके इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने प्रशासन के रवैए को लेकर नाराजगी जताते हुए कहाकि प्रशासन महापुरुषो को लेकर भेदभाव कर रही है जो उचित नहीं है।
देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग इंदिरा गांधी के किए कार्यो याद किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
