विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल खाजूवाला के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगातों की जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहाकि क्षेत्र में कुल 27 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। जिनमें खाजूवाला तहसील में 8, पूगल में 7, छतरगढ़ में 7 और बीकानेर में 5 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके साथ ही छतरगढ़ को पंचायत समिति का दर्जा दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर विधायक डॉ. मेघवाल सहित मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मेघवाल ने कहाकि भाजपा जनता की भावनाओं की कद्र करती है,और जनता के हित में निरंतर जनकल्याणकारी फैसले लेती है।
