बीकानेर दौरे पर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज डॉ करणीसिंह स्टेडियम से वॉर मेमोरियल तक भूतपूर्व सैनिको के साथ साइकल चलाई और वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित की। मंत्री मेघवाल ने कहाकि भारतीय सेना ने स्पोर्ट ऑथर्टी ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर आज के दिन को विजय उत्सव के रूप में मनाना तय किया है। इसके साथ साइक्लिंग को भी जोड़ा गया है। संडे और साइकिल एक महत्वपूर्ण प्रयोग के रूप में सफल हुआ है। फिटनेश की डोर आधा घंटा रोज की टैग लाइन पुरे देश में चल रही है। अब जो नियमित साइकिल चलते है उन्हें साई की और से पुरस्कर भी दिया जा रहा है। हमने भी आज साथ मिलकर साइकल चलाई है और 2047 तक भारत को विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है।
