बीकानेर।सिख धर्म का खालसा पंथ 325 वां स्थापना दिवस मनाया गया। गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। रानी बाजार स्थित श्री गुरू सिंघ सभा में भोग श्री अखंड पाठ साहिब हुआ। इसके बाद मुख्य दीवान सजाया गया। शब्द कीर्तन व गुरु इतिहास पर व्याख्यान हुआ। गुरुद्धारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुखदेव सिंह और सचिव सरदार गुरुविन्द्र सिंह के अनुसार मुख्य दीवान बीवी गगनदीप कौर हजूरी रागी ज्ञानी बलविन्द्र सिंह इसके साथ स्थानीय जत्थे व स्त्री सत्संग की बीबीयां की ओर से शबद गायन किया गया।
अरदास उपरान्त गुरु का अटूट लंगर बरता। वहीं बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव अरोड वंश सार्दुल कॉलोनी, गुरुद्वारा श्री दशमेष दरबार आईजीएनपी कॉलोनी, गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार जेएनवीसी , गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार लालगढ़ स्थित गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *