सामूहिक नमाज की अदा, मांगी अमन चैन की दुआ

बीकानेर। त्याग और बलिदान का त्योहार ईदुलजुहा सोमवार को परम्परागत रूप से मनाया जा रहा है। नया शहर क्षेत्र में स्थित बड़ी ईदगाह के साथ शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अदा की गयी। ईद की नमाज को लेकर ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष सफाई, वजू के लिए पानी, नमाज के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए है। ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली ने बताया कि बड़ी ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज अदा की गयी। नायब शहर काजी शाहनवाज हुसैन नमाज अदा करवाई। सामूहिक नमाज के दौरान देश में अमन, चैन, शांति और भाईचारे के लिए दुआएं की गयी। ईद की नमाज के बाद आपस में गले मिलकर मुबारकबाद पेश की।इस दौरान पूर्व महापौर मकसूद अहमद,सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला सहित अनेक जनों ने नमाजियों को ईद की बधाई दी।बाद में नयाशहर थाने के आगे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगो को ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *