बीकानेर।पश्चिम बंगाल के संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाज़पुर (चोपरा) में हुई घटना के विरोध में चैतन्य मातृशक्ति समूह की बीकानेर इकाई की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने रोष जताया कि
पश्चिम बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी दिन – प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोष तक सिमटकर रह गए हो ऐसा प्रतीत होने लगा है। निरीह, निरपराध नागरिकों का और विशेषतः महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निंदनीय है। भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ानेवाली ये घटनाएं तालिबानी शासन का स्मरण कराती है।जिसकी हम कठोर निंदा करते है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर शांति बहाली की मांग की।
