बीकानेर। रामनवमी का पर्व बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर राम मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान हुए। वहीं दोपहर 12 बजे भगवान राम की महा आरती की गयी। पंचामृत और पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही राम मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा है। भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। बिन्नाणी चौक स्थित रघुनाथजी मंदिर, जस्सूसर गेट बाहर स्थित राम मंदिर, इकीसिया गणेश मंदिर परिसर के राम मंदिर सहित हर में राम मंदिरों में विशेष उत्सव मनाया गया। जस्सूसर गेट बाहर स्थित राम मंदिर में विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया गया। रघुनाथजी मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान राम का अभिषेक किया गया। पंचामृत व प्रसाद का वितरण किया गया। तुलसी सर्किल स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। नथानी सराय स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंडल के तत्वावधान में रामनवमी पर नवाह्नपरायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। दोपहर 12 बजे भगवान राम को जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने महाआरती की।