सिरोही आपसी विवाद में हुआ खुनी संघर्ष 9 लोग घायल एक स्थिति गंभीर। सिरोही जिले के पालडीएम थाना क्षेत्र के चोटिला में बुधवार को दो पक्षो के बीच पुराने विवाद को लेकर लाठी भाटा जंग हो गई और वह खुनी संघर्ष में बदल गई घटना में महिलाओ सहित 9 लोग घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवगंज लाया गया जंहा से एक की स्थिति गंभीर होने ओर रैफर किया गया। पालडीएम थानाधिकारी हुक्मसिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के चोटिल में एक ही समाज के दो पक्षो के बीच सामाजिक विवाद चल रहा है जिसको लेकर एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर बुधवार शाम को हमला कर दिया घटना में दोनों पक्षो के 9 लोग घायल हो गए। घाटना की सूचना मिलते ही पालडी एम थाना पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से शिवगंज के जिला अस्पताल पहुंचाया जंहा एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे रैफर किया गया। घटना को देखते हुए राजकीय अस्पताल में भी पुलिस जाब्ता लगाया गया है। जानकारी सामने आया की यह मामला लड़का लड़की के शादी से जुडा हुआ है पुलिस फिलहाल पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *