बीकानेर। चूने से लदे ट्रक को खाली करते वक्त गर्मी से बेहोश हुए युवक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित हुए परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए मोर्चरी के बाहर धरना दे दिया। परिजनों ने खादी के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक चूने से भरे ट्रक को खाली कर रहा था। उमस वाली गर्मी इतनी अधिक थी कि युवक बेहोश हो गया। उसको पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित हुए परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों की मांग है कि मृतक की पत्नी को नौकरी व परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएं।
11.50 लाख दिया जायेगा मुआवजा
धरने प्रदर्शन के बाद तहसीलदार और खादी अधिकारी के साथ हुई वार्ता में मृतक के आश्रितों को 11.50 लाख रुपये देना तय हुआ। इसमें 5 लाख प्रशासन, तीन लाख खादी की ओर से सहयोग राशि दी जायेगी।साथ एक जने को नोकरी मिलेगी।वार्ता में पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी, जे पी व्यास आदि शामिल रहे।
