कोटा राजस्थान
महिलाओं से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार।
2 भाइयों ने मिलकर बनाई गैंग,
पुलिस ने कान के टॉप्स बरामद किए।
लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार।
जिले की ग्रामीण पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं से लूट के आरोप में दो भाई समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में लूट की 3 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी राह चलती व घर में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं को अकेली देखकर वारदात को अंजाम देते थे। हाल ही में हुई वारदात में महिलाओं के कान के टॉप्स तोड़कर फरार हुए थे।
सांगोद थाना SHO हीरालाल ने बताया कि 11 अक्टूबर 2021 की सुबह चरेलिया मोहल्ला सांगोद निवासी 55 साल की रामजानकी बकरियां चराने रकसपुरिया रोड गई थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उसके 10 ग्राम वजनी कानों के टॉप्स तोड़कर फरार हो गए। दूसरी घटना 17 सितम्बर 2022 की है। वार्ड 18 निवासी 62 वर्षीय छोटी बाई आंगन में चारपाई पर सो रही थी। उसी समय एक बदमाश आया, 10-12 ग्राम की कान की गुट्टियां खींचकर ले गया।
तीसरी घटना 17 मार्च 2024 के है। लक्ष्मीपुरा निवासी राजमल ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि रात को उसकी मां उकारी बाई घर में सो रही थी। दो अज्ञात बदमाश मां के कानों की गुट्टियां (करीब 1 तौला) छीनकर फरार हो गए।
फरियादियों की शिकायत पर अलग अलग टीमें
गठित की। बपावर कलां, सांगोद पुलिस की टीमों ने
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। खानाबदोश
अपराधियों पर निगरानी रखी। मुखबिर की सूचना
व तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी वीरू (24),
भारत (32) व जीतू (22) हाल निवासी खैराई बीड
सांगोद को गिरफ्तार किया। आरोपी वीरू व भारत
सगे भाई हैं। वीरू के खिलाफ 2, भारत व जीतू के
खिलाफ 1-1 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों से छीने गए टॉप्स गुट्टियां बरामदगी के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *