बीकानेर में आज एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने राजकीय डूंगर कॉलेज में छात्रों की12 सूत्रीय मांगो को लेकर प्राचार्य का घेराव किया। जिलाध्यक्ष किसान गोदारा ने प्राचार्य से मांगो को लेकर संवाद किया। छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा ने कहा की 12 सूत्रीय मांग पत्र में मुख्य रूप से विकास शुल्क को लेकर पूछा गया है की इन रुपयों को कहा खर्च किया गया है। क्योकि यह रुपए छात्रों के लिए खर्च होने चाहिए जबकि कॉलेज प्रशासन इस पैसे का अन्य जगह खर्च कर रहा है। प्रशासन जरूर इस पैसे में गड़बड़ी कर रहा है। वही उन्होंने अन्य मांगो को लेकर भी प्राचार्य से बात की गई है।
बाइट- हरिराम गोदारा, छात्रसंघ अध्यक्ष।
