बीकानेर। पीएम नरेन्द्र मोदी के संदेश के बाद आज जिला प्रशासन और जिला पुलिस की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पुलिस की ओर से बाइक रैली निकाली गई। जिसको कलक्टर नम्रता व जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न भागों से निकली। जो आमजन को घर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सम्पूर्ण देश में देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए ”हर घर तिरंगाÓÓ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व को उमंग व उत्साह के साथ मनाने एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में तिरंगा फहराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *