बीकानेर
भादवे के महीने में मेले-मगरियों का जोर हो और ऐसे में कोई सुसंदेश देना चाहे, इससे बढ़िया मौका हो ही नहीं सकता। इन दिनों बाबा रामदेव और कोडमदेसर मेले में जाने वाले पैदल यात्रियों को नशे के खिलाफ जागृत करने का संदेश दिया जा रहा है। बीकानेर के चित्रकारों, संगीतकारों और मूर्तिकारो ने एक जन जागरण का बीड़ा उठाया है और नशे के खिलाफ संदेश लिखकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। बीकानेर में जैसलमेर रोड पर आज सुबह से ही ऐसे संदेश लिखकर लोगों को दिखाए जा रहे थे। आने जाने वाले लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही थी। साथ ही साथ भजन गाकर भी लोगों को जागृत किया जा रहा था। नशे के खिलाफ यह अभियान चित्रकार मोना सरदार डूडी, मूर्ती शकार महावीर स्वामी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
बाइट – मोना सरदार डूडी, चित्रकार
