आईआरजीवाई योजना में मजदूरी करने वाली महिलाओं ने आज पार्षद जुल्ले खां के नेृतत्व में नगर निगम का घेराव किया। इन महिलाओं का कहना था कि सरकार द्वारा तय दिहाड़ी के अनुसार उन्हें पूरी दिहाड़ी नहीं मिल रही। ऐसे में काम करने में आर्थिक रूप से परेशानी हो रही है। एक्सईएन अपनी मनमर्जी के हिसाब से बिल बनाते है, जिसके चलते उन्हें पूरी दिहाड़ी नहीं मिल पाती। साथ महिलाओं ने जेटीए पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया। इन मांगों को लेकर आज इस योजना में काम करने वाली महिलाओं ने नगर निगम का घेराव कर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि उन्हें पूरी दिहाड़ी मिले, ऐसी व्यवस्था की जाए। साथ ही दुव्र्यवहार करने वाले जेटीए को यहां से हटाया जाए। इस प्रदर्शन में पार्षद अब्दुल वाहिद, सुनील गेदर, शिवशंकर बिस्सा, आनंद सिंह सोढ़ा, प्रफुल्ल हटिला, सुरेन्द्र डोटासरा, युनस अली, सुभाष स्वामी आदि मौजूद रहे।