बीकानेर। हिंदू धर्म में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाती है। प्रत्येक वर्ष 4 नवरात्रि आती है। जिसमे दो गुप्त नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि शामिल हैं। 03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। वहीं, 12 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इस दौरान माताजी के मंदिरों में रौनक रहेगी। दर्शक के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं के लिए मंदिर कमेटियां तैयारियों में जुटी हुई है। नागणेच्याराय मां मंदिर के पुजारी राजेश सेवग ने बताया कि घटना स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह ६:35 बजे से 8:15 तक रहेगा। उसके बाद सुबह 9:47 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रि में मंदिर सुबह सवा पांच बजे और शाम को साढ़े चार बजे खुलेगा। मंदिर में आरती का समय सुबह सात बजे और शाम 6:45 बजे रहेगा। भोग सुबह साढ़े नौ बजे और शाम को पौने आठ बजे लगेगा। आरती का समय सुबह दस बजे रात साढ़े ग्यारह बजे। पट मंगल दोपहर दो बजे और रात्रि पौने बारह बजे होगा।
