भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन शहर जिला, बीकानेर व भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के महिला शहर जिला की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान् जेठानन्द जी व्यास (विधायक, बीकानर पश्चिम) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमान् ईमीलाल जी नैण (भाजपा प्रदेश विस्तारक ) थे। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के शहर जिला अध्यक्ष श्री इन्द्रचंद कच्छावा व भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के महिला शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती बसंती सोनी के निर्देशानुसार उपाध्यक्ष पद पर रामदेव मोदी एवं राकेश शर्मा, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार प्रजापत, सचिव लक्ष्मण तंवर, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गहलोत, कार्यालय प्रभारी गोपाल तंवर, संगठन मंत्री हंसराज कच्छावा, प्रसार प्रसार मंत्री बलदेव कच्छावा तथा कार्यकारिणी सदस्य गौरीशंकर भाटी, ओमप्रकाश कच्छावा, हनुमान प्रसाद गहलोत, गौरीशंकर कच्छावा नियुक्त किये गये।
महिला शहर जिला अध्यक्ष बंसती सोनी द्वारा उपाध्यक्ष मुस्कान सोनी, महामंत्री प्रेमलता अनेजा, सचिव अमिता सोनी, कोषाध्यक्ष रेणु अरोड़ा, कार्यालय प्रभारी गीता सोनी, संगठन मंत्री रिचा ठकराल, प्रचार प्रसार मंत्री शशि, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता चैधरी, उपकोषाध्यक्ष भानु आनन्द आदि को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के शहर जिला बीकानेर द्वारा 16 दिव्यांग राष्ट्रीय पदक विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *