बीकानेर। भाजपा नेता और पुलिस के बीच एक बार फिर तकरार का मामला सामने आया है। कॉलोनी में जाकर चालान काटने को लेकर भाजपा उपाध्यक्ष डॉ भगवान सि ंह मेडतिया व बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के बीच तीखी तकरार हुई है। जानकारी मिली है कि गलियों में हेलमेट चैकिंग के नाम पर चालान काटने की बात क ो लेकर विवाद शुरू हुआ। बीछवाल पुलिस थाना की टीम इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र की क ॉलोनी में हेलमेट चैकिंग का चालान काट रही थी। इस दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध दर्ज करवाया। जिसके बाद भीड़ इकठ्ठा हो गई। मामला गर्म होता देख स्वयं थानाधिकारी गोविन्द सिंह मौके पर पहुंचे। जिनके सामने विरोध करते हुए सदर थाना क्षेत्र की सीमा में चैकिंग का विरोध किया। बातचीत के दौरान मेड़तिया बोले दूसरे थाना क्षेत्र की सीमा में चालान नहीं काटने देंगे। चाहे तो मुकदमा दर्ज कर फांसी चढ़ा दो। इस पर थानाधिकारी बोले कोर्ट जाइए पुलिस को क ाम नहीं करने दोगे क्या। काफी देर हंगामा होता रहा और भीड़ में जमा लोग पुलिस की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
