बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को आज उनके आवास पर दीपावली पर्व की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान मेघवाल ने जिलेभर से आएं लोगों से बात की। साथ ही मुंह मीठा करवाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले भर में शांतिपूर्वक तरीके से दीपावली मनाई गई। जिले वासियों ने बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति को बरकरार रखते हुए हर्षोल्लास से एक दूसरे को खुशियां बांटी। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व आम नागरिक भी मौजूद रहे।