श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गोशाला में एकादशी पर 551 स्कूली कन्याओं द्वारा 108 स्वास्तिक थालियों से महागोआरती एवं गोपरिक्रमा महोत्सव”
बालसंत श्रीछैल विहारी महाराज एवं देवकिशन चांडक सानिध्य संयोजन में 600 स्कूली बालक बालिकाओं को गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संदेश की दिलाई गई शपथ
बीकानेर विगत 25 महिने से रोजाना सेंकड़ों गोभक्तो द्वारा श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में नित्य गौ माता की सेवार्थ महागोप्रसादी का पावन अनुष्ठान चलाया जा रहा है।। उसी के अंतर्गत 14 क्विंटल गुड मिश्रित शरबत लापसी की गो प्रसादी सेवा ओर आरती गोदान पूजन नित्य अखंन्ड जारी है। गोशाला में गो सेवा प्रसादी क्रम मे पावन एकादशी तिथि पर 551स्कुली बालक बालिकाओं द्वारा 108 महागोआरती एवं गोपरिक्रमा का दिव्य भक्ति अनुष्ठान रखा गया। गोशाला परिवार के मनु जी महाराज ने बताया।। कि आज उत्पत्ति एकादशी तिथि पर 551स्कुली बाल कन्याओं द्वारा गोमाता की महागोआरती 108 सुसज्जित स्वास्तिक आरती थालियों से की गई।। उपरोक्त गोसेवा में महागोआरती गो परिक्रमा अनुष्ठान महोत्सव बालसंत श्रीछैल विहारी महाराज के सानिध्य एवं गो सेवी देवकिशन चांडक देवश्री के संयोजन में सेंकड़ों गोभक्तो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।।आरती महोत्सव में मुख्य आतिथ्य अहर्म अकादमी के डायरेक्टर सुरेन्द्र कुमार डागा प्रेमलता चांडक का रहा ।एवं विशिष्ट आतिथ्य हनुमान प्रसाद जसोदा सोनी रविन्द्र हर्ष मोहन पिलानिया रखा गया। स्वागतताध्यक्ष के रूप में द्वारका प्रसाद लड्ढा विजय उपाध्याय प्रथ्वी सिंह पंवार व रतनलाल डागा लोकेश अरोड़ा दीपक गोस्वामी अशोक पाईवाल रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *