बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल की कर्मचारी यूनियन की मान्यता को लेक र इन दिनों मंडल रेल मुख्यालय पर चुनावी चहल-पहल है। कर्मचारी संगठन अपने-अपने स्तर पर कर्मचारियों को साथ लेने की कोशिश में जुटे हैं। परिणाम आने पर ही साबित होगा कि किस रेल मंडल को मान्यता मिलती है। इसको लेकर बीकानेर में तीन स्थानों पर वोटिंग की जा रही है। बीकानेर रेल मंडल पर मान्यता के चुनाव स ंपन्न कराने के लिए अलग-अलग जगह बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान का सिलसिला पिछले दो दिन से चल रहा है। इस चुनाव में उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉई यूनियन, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ सहित चार यूनियन हिस्सा ले रही हे। इस चुनाव में बीकानेर मंडल पर 10 हजार 384 रेलवे कर्मचारी हैं,जो मतदान करने का अधिकार कर रहे हैं। बुधवार से चुनाव निरंतर जारी हैं। बुधवार और गुरुवार के बाद अब शुक्रवार को भी मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना शुरू होगी।इन सभी कर्मचारियों को उनकी सुविधा के मुताबिक मंडल के 23 बूथों पर मतदान की सुविधा दी गई है। इस चुनाव में जो यूनियन कुल वैध मतों के 35 प्रतिशत मत प्राप्त क रेगी,उसे मान्यता मिल जाएगी। इसके लिए सभी यूनियन बड़ी रुचि के साथ मेहनत क र रही हैं। इस चुनाव में बीकानेर रेल मंडल पर लगभग 50 आरपीएफ के जवान और लगभग 146 रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।