बीकानेर में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला। सुबह से करीब दस बजे तक कोहरा छाएं रहने से ठीठुरन बढ़ी। जिसके चलते लोग गर्म कपड़ों में नजर आएं। वहीं दिनभर तेज बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या भी बदली बदली नजर आई। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रह गया है। मुख्य मार्गों पर दूर तक कोहरा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे से किसानों ने राहत भरी सांस ली है। दरअसल, अब तक कोहरा ज्यादा नहीं होने से किसान की फसल को नुकसान की आशंका थी,लेकिन अब ऐसा नहीं है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। सामान्य से कम तापमान बीकानेर में सामान्य से कम तापमान हो गया है। दिन में जहां अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। यानी सुबह व शाम दोनों ही वक्त तापमान में गिरावट के चलते आम दिनों से ज्यादा सर्दी पड़ रही है।
