बीकानेर। भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया का पहले चरण में बीक ानेर शहर और देहात मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिनका शहर भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। शहर के दस में से नौ तथा देहात के 27 मंडलों में से 16 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इस दौरान प्रभारी जगतनारायण जोशी सहित शहर अध्यक्ष विजय आचार्य,देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी,विधायक ताराचंद सारस्वत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभारी जोशी ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
ये है शहर मंडल अध्यक्ष
शहर अध्यक्ष के लिए बीकानेर के जिन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है,उनमें रानी बाजार मंडल से मुकेश सैनी,नयाशहर मंडल से विशाल गोलछा,पुराना शहर मंडल से आशा आचार्य,लालगढ़ मंडल से धर्मपाल डूडी,जूनागढ़ मंडल से देवरूप शेखावत, मुक्त ाप्रसाद मंडल से कपिल शर्मा,शिवबाड़ी मंडल से अभय पारीक,गोपेश्वर मंडल से प्रेम गहलोत,जस्सूसर गेट मंडल से दिनेश चौहान को अध्यक्ष चुना गया है।अभी गंगाशहर मंडल से अध्यक्ष का फैसला होना शेष है।
शहर मंडल अध्यक्षों की घोषणा करने के बाद अब देहात मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। हालांकि विवादों के चलते 27 मंडलों में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें कालू से गणपत दास स्वामी,लूणक रणसर से प्रकाश नाथ, रूणियाबास से रामनिवास खीचड़,धीरेरा से राकेश नायक, महाजन से सावन पुरोहित, पूगल से डूंगरराम सैन, दंतौर से रिंक कंवर शेखावत,छत्तरगढ़ से मुकेश शर्मा, बीछवाल से तोलाराम कूकणा,डूंगरगढ़ देहात से महेन्द्र सिंह,मोमासर से नरेश सारस्वत,नोखा देहात से पवन राठी,नोखा शहर से गंगाराम पांडिया,जांगलू (क ोलायत) से मस्ताना राम पूनिया,पांचू से करणाराम कुम्हार व मुकाम से मांगू सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।
