बीकानेर। गणतंत्र दिवस पर डॉ करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। जिसके तहत स्कूली बच्चे अभ्यास में जुटे हुए है। ये बच्चे भारतीय नृत्य की तैयारी कर रहे है। जानकारी मिली है कि 11 स्कूलों के करीब साढ़े तीन सौ बच्चे अभ्यास कर रहे है। जिन्हें 21 शारीरिक शिक्षक अभ्यास करवा रहे है। इसके अलावा पीटी व अन्य अभ्यास अलग अलग स्थानों पर चल रहा है।