बीकानेर उद्योग एवं व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी और उनकी मनोनीत कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उन्हें पद और गोपनीयता के साथ-साथ संगठन के प्रति निष्ठा भाव से काम करने की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में सचिव व कोषाध्यक्ष के साथ साथ चार उपाध्यक्ष व दो सह सचिव बनाए गए हैं। इनमें संजय सांड ने सचिव, रवि पुरोहित ने कोषाध्यक्ष और वेदप्रकाश अग्रवाल, परमेंद्र सिंह, मेघराज गोदारा ने उपाध्यक्ष, राम दयाल सारण व रविन्द्र शर्मा विलियम ने सही सचिव पद की शपथ ली। अध्यक्ष जुगल राठी ने सभी लोगों को साथ लेकर चलने का विश्वास दिलाया।कार्यक्रम में जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सागर भी मौजूद थे।शपथग्रहण समारोह का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
