बड़े नामी व्यापारी से फिरौती मांगने जैसे संगीन आरोप में तीन गिरफ्तार मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर
बांसवाड़ा शहर के बड़े व्यापारी फिरौती गैंग के निशाने पर थे। यह खुलासा बांसवाड़ा पुलिस ने किया है। सास को गोली मारने वाले दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो मामले की पड़ताल करते हुए सामने आया कि कुछ बदमाश मिलकर बांसवाड़ा में फिरौती गैंग स्थापित करने वाले थे। वे बड़े व्यापारियों पर फायरिंग कर, धमका कर मोटी रकम वसूलने वाले थे। इसके लिए उन्होंने रेकी की और हथियार भी ले आए थे। इनमें से एक बदमाश ने पर्सनल झगड़े में सास को गोली मार दी थी।
सिंघम डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया- बांसवाड़ा के अगरपुरा में 21 दिसंबर 2024 में एक महिला को उसके दामाद अजय भोई ने तीन गोलियां मारी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस इस मामले जांच कर रही थी। अजय भोई को गिरफ्तार कर पिस्टल के बारे में पूछा तो उसने दीपक भाटिया का नाम लिया। दीपक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया खास बात तो ये है कि इस घटना में कई बादमाश शामिल है जो घटनाओं को खुद आगे रहकर करवाते है बल्कि शहर के नामचीन लोगों को टारगेट करने के लिए प्रतीक शर्मा नाम के व्यक्ति ने मुहैया कराई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहा है घर पर भी ताला लगा है प्रतीक गिरफ्तार होगा तो बड़े राज भी पुलिस के सामने आयेंगे
