ग्रेड पे 4200,समय पर डीपीसी, पैरा मेडिकल भर्ती सही तो पांच सूत्री मांगों को लेकर अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का रोष है कि हरियाणा उत्तराखंड पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों में राजस्थान से कम शैक्षणिक प्रशैक्षणिक योग्यता की बावजूद ग्रेड पे 4200 से मिल रही है। जबकि राजस्थान में ग्रेड पे 2800 ही मिल रहा है। यही नहीं 17 साल से स्टाफिंग पैटर्न लागू होने के बाद भी पद सृजित नहीं किया जा रहे हैं। जिसके चलते लेबोरेटरी कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष इदरीश जोईया,जिला कार्यकारिणी के राजकुमार व्यास सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।