बीकानेर। श्री कृष्ण सेवा संस्थान की ओर से पीबीएम अस्पताल में संचालित शीतल जल सेवा पर आज पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी पहुंचे। भाटी ने यहां लगाये गयी जलसेवा में राहगीरों व मरीजों के परिजनों को जलसेवा की। साथ संस्थान की ओर से की जा रही सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा श्याम सुंदर सोनी ओर इनकी टीम जो कार्य कर रही हैं वो वास्तव में नर सेवा नारायण सेवा के भाव को परिलक्षित करती हैं। इस प्रकार की सेवा करना आज के समय में चुनौती भरा काम है। भाटी ने इनको अपने स्तर पर सहयोग की बात भी कही। बाद में संस्थान अध्यक्ष श्यामसुंंदर सोनी की ओर से पूर्व मंत्री का सम्मान भी किया गया। आपको बता दे कि श्री कृष्ण सेवा संस्थान कई वर्षों से पीबीएम परिसर में ठंडे पानी के कैम्परों से जलसेवा का काम कर रही है। जहां प्रतिदिन भामाशाहों की मदद से 300 से 400 पानी के कैम्पर से यहां आने वाले हजारों लोगों के सुखे हलख को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
