बीकानेर। किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर लूणकरणसर क्षेत्र किसानों की ओर से कांग्रेस नेता राजेन्द्र मूंड की अगुवाई में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए फसलों के भावों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं फर्जी गिरदावरी हो रही है। फर्जी तरीके से फसलों के क्लेम उठाएं जा रहे है। हालात यह है कि किसानों को उनकी फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है। यही नहीं एप बंद होने से किसानों को टोकन भी नहीं मिल रहे है। जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है। बार बार कहने पर भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है। ऐसा लगता है कि अधिकारी सरकार के कहने में नहीं है। जिले में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। मंहगाई पर लगाम कसने में सरकार नाकाम है। बाद में किसानों के शिष्टमंडल ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *