राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मध्यनजर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की एक अति आवश्यक बैठक विश्नोई धर्मशाला में रखी गई।
बैठक में बोलते हुए पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है। इसके लिये सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ अपने अपने वार्डों में जुट जाएं और 19 अप्रेल को बूथों पर तैनात रहकर बूथों तक एक एक वोट लेकर आएं। कल्ला ने कहा इस बार कांग्रेस के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है। बस हमें थोड़ी ओर मेहनत करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि कल राहुल गांधी अनूपगढ़ आ रहे है। कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों, विभागों, और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी  उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *