बीकानेर। एकलव्य फाउण्डेश की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज डॉ करणी सिंह के जन्म जयंती पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन करने वालों का सम्मान वेटरनरी ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास,शिवबाड़ी के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज,भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान मगन सिंह राजवी ने साइक्लिंग,तीरदांजी सहित अनेक खेलों में 20 से ज्यादा खिलाडिय़ों का सम्मान किया। इनमें चार अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता व पैरा ओलम्पिक में पद प्राप्त करने वाले खिलाड़ी भी शामिल है। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि डॉ करणीसिंह ने निशानेबाजी में बीकानेर का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया। उनके 101 वीं जयंती पर ऐसे प्रतिभाशाली पदक विजेताओं का सम्मान करना अपने आप में उनको सच्ची श्रद्वाजंलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *