बीकानेर में कांग्रेसजनों ने सेवा कार्य कर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन
बीकानेर, 3 मई – पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल जादुसंगत के नेतृत्व में तुलसी सर्किल स्थित गौशाला में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 75 किलो हरा चारा गायों को खिलाया और 7 प्रकार के पौधे लगाकर गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के सदस्य अकरम अली, सावन मारू, ओम प्रकाश जनागल, सुनिल कुमार, तरुण पंडित, वाजिद बागबान, राहुल बिवांल, अरशद सिंधी, अतुल जनागल और हरिकिशन चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
